सारंगढ

कोसीर थाना के ग्राम डंगनिया में मिले अज्ञात शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज।

अभिरक्षा में अपचारी बालक, जमीन विवाद पर हत्या करना किया स्वीकार

24 घंटे में गुत्थी सुलझी

सारंगढ:- SDOP प्रभात पटेल के निर्देश में कोसीर पुलिस दिनांक 02/08/2021 को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड पर खेत में मिले अज्ञात पुरूष के शव की शिनाख्त कर पीएम रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर विधि उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया । अपचारी बालक द्वारा जमीन विवाद में हत्या करना बताया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 02/08/2021 को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड में उवत राम के खेत पर अज्ञात पुरूष का शव मिला । कोसीर पुलिस मौका निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेकर शव पंचनामा कर शव का पी0 एम0 कराया गया । जांच दौरान मृतक की पहचान संजय बर्मन पिता स्व. महादेव बर्मन 35 साल निवासी ग्राम डंगनिया के रूप में हुआ । पीएम रिपोर्ट पर संजय बर्मन (मृतक) की गला घोंट कर हत्या करने कि पुष्टि हुई तथा जांच दौरान पाया गया कि संजय बर्मन का गांव के (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष के परिवार के बीच में जमीन का विवाद है , जिस पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने हत्या का अपराध कबूल किया है । विधि उल्लंघनकारी बालक ने बताया घटना दिनांक 30.07.2021 को शाम करीब 07:00 बजे मृतक संजय बर्मन दिशा मैदान के लिये निकला था उसी दौरान उसका पीछा कर पुराने जमीन विवाद पर हथियार चाकू, डण्डा और गमछा लेकर गया । डंडा से मारपीट कर एवं गमछा से गला घोटकर हत्या किया । घटना के संबंध में विधि उल्लंघनकारी बालक को आज कोसीर पुलिस द्वारा किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!