बिलासपुर

बिलासपुर नगर पालिका निगम की खुली पोल। महापौर,आयुक्त वाहवाही लूटने में लगे?

बरसात के पहले सभी नाला ओर नालियां की साफ सफाई किया जाने की बरसात में खुल रही पोल शहर में जहाँ देखो नाली एवं नाले जाम हो रहे है।

सत्यम चौक लेकर सागर हॉटल तक पानी दुकानों में घुस रहा है लेकिन नगर निगम नाली सफाई करना ही नही चाहती?

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: बिलासपुर नगर पालिक निगम की पोल आखिर बरसात में खुल ही गई बरसात के पहले महापौर,आयुक्त दोनो ने शहर में घूम घूम कर नालो एवं नालियों के साफ सफाई देखी और उसे साफ करवाने की बात भी करते रहे है लेकिन कौन सा नाला और नाली साफ कराई पता नही लेकिन शहर में जरा सा पानी गिरा नही नाली और नाले लबालब हो जा रहे है और पानी या तो रोड में या किसी के घर मे घुस रहा है पूरे शहर की गंदगी घरों में घुस रही है ।

सत्यम चौक की ही बात ले लो बरसात हुई नही सत्यम चौक से सागर हॉटल तक बरसात का पानी या तो रोड में आ जाता है या किसी के दुकान में घरो मे घुस जाता है यहाँ के निवासियों एवं दुकानदारों से पता चला कि बरसात के पहले इधर की किसी भी नाली की सफाई नही हुई पूरी की पूरी नाली जाम पड़ी है इसी के चलते पानी रोड में या किसी घर ,दुकान में घुस रहा है दुकानदार की दुकानदारी खराब ,घर वालो के।समान खराब हो रहे है लेमिन इनकी सुध लेने वाला नगर निगम में कोई नही भर्राशाही इतनी की आप शिकायत करते रहो और स्वास्थ्य विभाग उसे नजर अंदाज करता रहता है और महापौर आयुक्त दोनो वाहवाही लूटने में लगे है और व्यापारी एवं निवासी दोनो परेशान है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!