सारंगढ

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई ! ऑडिट में मिली अनियमितता, सारंगढ़ के राधाकृष्ण हॉस्पीटल पर 13 लाख का जुर्माना!

सारंगढ़। गरीबों को सहज और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है। निजी अस्पताल भी इसमें पंजीकृत होते हैं। कई अस्पताल इन योजनाओं में भी गड़बड़ी करते हैं। अस्पतालों में सरकारी योजनाओं का सालाना ऑडिट होता है जिसमें रायगढ़ के दो अस्पतालों में गड़बड़ी मिली है। एक अस्पताल को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया और दूसरे को सस्पेंशन के साथ 13 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है।

मामला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का है। इन योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों की शिकायत भी होती है। बिलिंग में गड़बड़ी करके सरकार से अतिरिक्त भुगतान भी लिया जाता है। हर साल सरकारी योजनाओं के लिए अस्पतालों का ऑडिट कराया जाता है। एक महीने पूर्व ही सभी अस्पतालों का ऑडिट हो चुका है। इस दौरान 13 अस्पतालों में गड़बड़ी मिली। सूची में रायगढ़ के भी दो अस्पताल हैं।

सारंगढ़ के राधाकृष्णा मल्टीस्पशलिटी हॉस्पिटल में अनियमितता पाई गई। ऑडिट में गड़बड़ी मिलने पर पुसौर लोकेश हॉस्पिटल को योजना से तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था। जबकि राधाकृष्णा हॉस्पिटल को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने के अलावा 13.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि ऑडिट में मरीजों के नाम पर गलत बिलिंग का मामला भी सामने आया था। सराईपाली के भारती हॉस्पिटल को एक साल के लिए निष्कासित किया गया।

सरकारी कर्मचारियों के लिए घट रहे अस्पताल सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए 1अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक राज्य व बाहर के अस्पतालों को मान्यता दी गई है। इसमें रायगढ़ के अपेक्स हॉस्पिटल और आर.एल हॉस्पिटल को ही रखा गया है। पिछले साल की तुलना में रायगढ़ में अस्पताल कम हो गए हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!