बिलासपुर

विधायक शैलेश पांडेय वार्ड पार्षद के सवालों का जवाब दिए बगैर कार्यक्रम छोड़ भागे?देखिए वीडियो..

वार्ड पार्षद ने लगाया आरोप की महापौर और विधायक दोनो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते जिसके चलते शहर का विकास नही हो पा रहा है।

वार्ड पार्षद रंगा नादम ने विधायक को कहा हमे घोषणाये नही समस्याओं का निदान चाहिए जो आप नही कर पा रहे हो।

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: बिलासपुर इस समय समस्याओं से घिरा हुआ शहर हो गया है पूरा शहर आटोमोड में चल रहा है जिसका कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधी अपनी जवाबदेही नही महसूस कर पा रहा है , शहर विधायक की घोषणाओं से परेशान शहर के नागरिकों ने अब बोलना भी शुरू कर दिया है कि उनसे विधायक चुनने में गलती हो गई है।
शहर के एक दैनिक अखबार के कार्यक्रम में जनता से जुड़े समस्याओं को वार्ड 33 के पार्षद रंगा नादम ने उठाया तो नगर विधायक शैलेश पांडेय इसे सुन न सके और कार्यक्रम को छोड़ कर चलते बने ।


नगर विधायक के इस तरह से बिना समस्या सुने चले जाना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है पहले भी विधायक समस्याओं को सुनना कम घोषणाओं में ज्यादा विश्वास करते रहे है उसी का नतीजा है कि वार्ड के पार्षद ने जब अपने वार्ड की समस्या सुनाई उसे वो सहन नही कर सके और कार्यक्रम को छोड़ कर चलते बने ।

वार्ड पार्षद रंगा नादम ने आपने वार्ड की समस्या बताई की उनके वार्ड में न तो नाली की सफाई हो रही न ही नालियों का निर्माण हो रहा है कई वार्डो का पानी उनके वार्ड की नालियों से होकर गुजरता है जिसके चलते आये दिन वार्ड में नाली का पानी वार्डो में घुस रहा है साफ सफाई वार्ड में नही हो रही चारो तरफ गंदगी फैली रहती है,पिछले तीन वर्षों से हर वर्ष वार्ड में कार्य के लिए आवेदन मंगाया जाता है लेकिन उनके वार्ड में कोई काम नही कराया जा रहा है पार्षद का कहना है कि महापौर एवं विधायक दोनो ने उनके वार्ड के नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान नही दिया और दोनों एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर कार्य में बाधा का हवाला हमेशा देते रहे है लेकिन इस सबके। के चलते मेरे वार्ड की जनता पीस रही है उनकी समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!