Uncategorized

भाजयुमो ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, निकाला पैदल मार्च।।

जगदलपुर- कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने के वादा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज पैदल मार्च निकाला और विधायक कार्यालय का घेराव किया भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने सदर स्कूल के पास बैरिकेट्स लगा कर भाजपा नेताओं व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका करीब आधे घंटे भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस बल के बीच जोरआजमाईश होती रही,मौके पर पहुँचे एसडीएम को भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के संबंध में ज्ञापन सौंपा


भाजपा जिला कार्यालय से भाजयुमो का पैदल मार्च दोपहर में निकला जोरदार नारेबाजी, बैनर पोस्टर, झण्डे के साथ भाजपा कार्यकर्ता मेन रोड होते हुए विधायक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश व्यापी आह्वान पर झूठी भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जंगी प्रदर्शन कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ छल करने वाली झूठी निकम्मी कांग्रेस सरकार को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा पूरा करना होगा, भाजयुमो प्रदेश के युवाओं की आवाज़ है, ठगेश सरकार को इस बार प्रदेश के युवा सबक सिखायेंगे।

बाईट = अविनाश श्रीवास्तव अध्यक्ष युवा मोर्चा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!