बिलासपुर

कांग्रेस राज में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या,पुत्र ने लगाया कांग्रेसी भूमाफियाओं पर इल्जाम?

आत्महत्या करने वाले ने अपने आपको कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया और मुख्यमंत्री के नाम न्याय दिलाने लिखा खत?

आखिर बिलासपुर भूमाफियाओं से कब मुक्त होगा शासकीय जमीन के साथ आमजन की जमीन आखिर कैसे बचेगी?

बिलासपुर-: जब से कांग्रेस की सरकार बनी तब से बिलासपुर ही नही प्रदेश के कई जिलों में भूमाफियाओं द्वारा जमीन में कब्जा करना आम हो गया है आये दिन अखबारों की सुर्खियां में भूमाफियाओं के कारनामे सुनाई दे रहे है बिलासपुर जिला भी इससे अछूता नही है ।
नवल शर्मा नामक व्यक्ति ने लिंगियाडीह में रकबे से ज्यादा जमीन बेची जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में 2016 से एफआईआर दर्ज है जिस पर 420,467,468,471 का मामला दर्ज है जिसे पुलिस अभी 2022 तक न तो आरोपी को पकड़ पाई है और न ही इस प्रकरण में कोई जांच आगे बढ़ी है आरोपी खुले आम घूम रहा है जिससे दूसरे भू माफियाओं के भी हौसले बढ़ रहै है जिसकी परिणीति आज एक आमआदमी को अपनी जान गंवा कर देनी पड़ी ।
मामला कुछ इस प्रकार है कि चाटीडीह निवासी रज्जब अली ने जमीन माफियाओ से तंग आकर आत्महत्या कर ली और मुख्यमंत्री के नाम एक खत लिख गया ये सब बातें रज्जब अली का बेटा हमाम अली ने बताया कि उनके पिता को कांग्रेस नेता अकबर खान,तैयब अली ने धुर्व आदिवासी जमीन का सीमांकन अवैध तरीके से कराया जिसकी उन्होंने आपत्ति की थी, जमीन को लेकर काफी परेशान कर रहे थे लड़को के साथ आते थे और दुकान को 20 फीट पीछे करने की बात करते थे जिससे मेरे पिता काफी परेशान थे जिसकी परिणीति ये हुई कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा हमाम अली ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि सख्त से सख्त कार्यवाही करके उनके पिता को न्याय दिलाये।

कांग्रेस नेता तैयब हुसैन ने कहा-:

कांग्रेस नेता तैयब हुसेन ने अपने बयान में बताया कि जिस सीमांकन की बात हमाम अली कर रहा है उस सीमांकन के समय उस वार्ड के पार्षद विष्णु यादव,भाजपा नेता पुत्र अतुल गुप्ता, जमीन का काम करने वाले नरेन्द्र मोटवानी,भी मौजूद थे इसके अलावा नगर निगम से जुगल सिंह एरिकेशन से भी कोई अधिकारी इस सीमांकन में शामिल थे इन सभी के सामने सीमांकन हुआ है और में पुलिस को पूरा सहयोग करने को तैयार हूँ मेरे ऊपर लगाया आरोप बेबुनियाद है ।

तैयब हुसैन के बयान के अनुसार आखिर ये लोग आदिवासी जमीन के सीमांकन में क्या कर रहे थे?-:

आखिर धुर्व आदिवासी की जमीन थी तो उसी ने सीमांकन के आवेदन लगाया होगा या जीमन के माफिया ये भी देखने वाली बात है चलो सीमांकन का भी आदेश हो गया होगा फिर जमीन में पटवारी ,आर आई , के साथ जमीन से लगे लोगो की जमीन मालिक वहां मौजूद होना चाहिए लेकिन वहां जमीन के सीमांकन में कांग्रेस नेता अकबर खान ,तैयब हुसैन,जमीन का काम करने वाला नरेन्द्र मोटवानी,वार्ड पार्षद विष्णु यादव,भाजपा नेता पुत्रअतुल गुप्ता,क्या कर रहे थे इनको इस सीमांकन से क्या लेना देना है पुलिस को इस पर भी जांच करनी चाहिए कहि न कहि जमीन का खेल हो रहा होगा जिस पर पुलिस जांच करेगी तो स्थित स्पष्ट हो सकती है और आत्म हत्या करने वाले को न्याय भी मिल सकता है ।

पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा-:

पारुल माथुर एसपी बिलासपुर ने कहा कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाईड नोट भी जप्त किया है। एसएसपी पारुल ने बताया कि मृतक के परिवार ने जिन कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाए हैं उनके या किसी भी अन्य व्यक्ति के नाम का या जमीन संबंधी किसी भी विवाद का कोई उल्लेख सुसाईड नोट में नहीं किया गया है जांच चल रही है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!