कोरबा

कोरबा,पसान के आदतन बदमाश पर फिर पुलिस की कार्रवाई.. जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज….

कोरबा:- वनांचल क्षेत्र में अपने आपराधिक कारनामो के चलते कुख्यात हो चुके एक आदतन बदमाश पर पसान पुलिस ने फिर से कार्रवाई की है. चौराहे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बदमाश के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी की खोजबीन में जुट गई है. इलाके के लोगो ने ऐसे आदतन अपराधी को फ़ौरन हिरासत में लेकर जेल भेजने की मांग की है.

दरअसल पासऑन इलाके के ही रहने वाले हिमांशु पांडे अपने आपराधिक गतिविधियों के लिए पसन् थाना क्षेत्र में काफी चर्चित है. उसपर पहले भी मारपीट करने और क्षेत्र में शांतिभंग करने जैसे मामलो में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है. आदतन बदमाश हिमांशु पांडेय पर कुछ माह पूर्व पसान थाना के अधिकारियो पर भी हमले के आरोप लगे थे. इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था. आदतन अपराधी हिमांशु पर पसान थाने में ही पूर्व में भी धारा 147, 148, 149, 458, 354, 294, 506, 323, 294, 186, 332 व 353 के तहत मामला कायम हो चुका है. इसी तरह कई मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है l

इस दफे कोटमी के रहने वाले अमित तिवारी ने पसान पुलिस को लिखित में अर्जी दी थी की हिमांशु पांडेय ने उसके लात-घूसों से मारपीट की. इतना ही नहीं बल्कि हिमांशु ने उसे जान से मार देने की भी धमकी दी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!