बिलासपुर

भाजपा की महतारी हुंकार रैली ने अगले वर्ष होने वाले चुनाव का बिगुल फूंक दिया,भव्य रैली का कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया।

महतारी हुंकार रैली की कमान भाजपा महिला विंग के हाथो की जगह भाजपा पुरुष विंग के हाथों में दिखी।

बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली एवम आमसभा के पोस्टर से महिला पदाधिकारियों के फोटो नदारत दिखे।

(गोविन्द शर्मा पत्रकार की रिपोर्ट)

बिलासपुर:-भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा महतारी हुंकार रैली एवम आमसभा आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ रखा गया था जिसमे प्रदेश के जिलों , ब्लाक से महिला कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंच कर रैली को भव्य बनाया एवम प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

महतारी हुंकार भव्य रैली जगमल चौक से शुरू हुई और नेहरू चौक में आमसभा में तब्दील हुई भव्य रैली इतनी बड़ी थी की एक सिरा जगमल चौक में था तो दूसरा सिरा नेहरू चौक में जगह जगह रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा था बिलासपुर में भाजपा के द्वारा इन चार वर्षो में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सबसे बड़ी रैली एवम आमसभा का आयोजन था।

भाजपा की महतारी हुंकार रैली एवम आमसभा में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन शहर में लगे पोस्टर से महिलाओं पदाधिकारीयो की जगह पुरुषो के चेहरे ज्यादा नजर आ रहे थे जिससे ऐसा लग रहा था की ये महतारी हुंकार रैली की जगह कका हुंकार रैली होने वाली हैं? रैली में पुरुष कार्यकर्ता आगे आगे नजर आ रहे थे महिला पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता पीछे पीछे नजर आ रहे थे रैली के सबसे सामने स्मृति ईरानी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन सिंह,एवम केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह थी उसके पीछे भाजपा के सभी बड़े नेता थे ।

आमसभा में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में महिला सुरक्षित नहीं आयदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा हैं बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है आने वाले वर्ष में चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं से वादा भी लिया इसके साथ ही आमसभा को रमन सिंह,अरुण साव,के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!