Uncategorized

गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुरेन्द्र मल्होत्रा।।

सारंगढ़:- ग्राम पंचायत गोरबा मे तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने बताया की जयंती समारोह में क्षेत्र के पंथी नर्तक, गायक कलाकार एवं सतनाम प्रेमी समेत श्रोतागण बड़ी संख्या में शामिल हुये। कार्यक्रम की शुरुआत 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा निकालकर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के समाज सेवक पुरेन्द्र मल्होत्रा शामिल रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पचरी के पूर्व सरपंच जीवन साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा कुमार साहू (अध्यक्ष साहू समाज परिक्षेत्र नगरदा) साथ ही अनुसुईया साहू सरपंच ग्राम पंचायत गोरबा शामिल रहे। जयंती समारोह के दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण एवं जैतखाम मे ध्वजा चढ़ाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पुरेन्द्र मल्होत्रा ने फीता काटकर विधिवत् रुप से बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण तथा नवनिर्मित जैतखाम मे सादा झंडा चढ़ाया। पुरेन्द्र मल्होत्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं भारत रत्न बाबा साहब के जीवन संघर्षों की कहानी देश एवं समाज के लोगों के लिए मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि यह उनकी खुशनसीबी है कि मुझे इन दोनो महापुरूषों,समाज सेवकों और प्रेरणा श्रोतों के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने का सौभाग्य मिला।मुझे इससे जीवन में नई ऊर्जा मिली है।

तीन दिवसीय गुरुघासीदास जयंती समारोह में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ आने वाली पार्टियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित युवाओं की टीम व ग्रामीण जुटे हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!