Uncategorized

ग्राम पंचायत खुडूभाठा में सरपंच की लापरवाही! आश्रित ग्राम बरतुंगा में ग्रामीणों के द्वारा निजी पैसों से किया जा रहा तालाब गहरी करण।

सारंगढ़ :- ग्राम पंचायतों के लिए सरकार ने बहुत सी ऐसे कई महत्वकांक्षी योजना बना रखी है जिससे कि ग्राम पंचायत की विकास हो सके,और पंचायतों को कोई भी समस्याओं का सामना करना न पड़े। लेकिन ग्राम पंचायत खुडूभाठा के सरपंच के  द्वारा आदर्श ग्राम व 15 वें वित्त की राशि भी गबन किया जा चुका है जिससे पंचायत के आश्रित ग्राम बरतुंगा में गांव के निजी पैसों से तालाब गहरी करण किया जा रहा है आपको बता दें गांव में गर्मी के दिनों में तालाब के सुख जाने से ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसको देखकर ग्राम बरतुंगा के ग्रामीणों ने ये ठाना कि, तालाब में कुछ पानी बच जाए कह कर गांव के निजी पैसों से तालाब गहरी करण करा रहें है। वहीं बात करें सरपंच पंच की तो आपसी लड़ाई के चलते गांव में कोई भी विकाश नही हो पा रहा है व तालाबों में सूखा पन का नजारा देखना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पंच को पानी की समस्या से बार बार अवगत कराने के बावजूद भी सरपंच पंच के द्वारा चुप्पी साधा जाता है। उक्त संबंध के बारे में बार बार संबंधित अधिकारियों को अखबार न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है फिर भी अधिकारी कर्मचारी देखकर अनदेखा करने में कोई कसर नही छोड़ रहें है। आखिर कब तक खुडूभाठा पंचायत के लिए मेहरबान रहेंगे अधिकारी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!