बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ के जैतपुर में महानदी किनारे मनाया गया मतदाता जागरूकता दीपावली

कम मतदान प्रतिशत क्षेत्र जैतपुर में दीप जलाकर मतदान का दिया संदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने व लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विधानसभा के कम मतदान प्रतिशत क्षेत्र जैतपुर के महानदी किनारे मनाया गया मतदाता जागरूकता दीपावली। इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सिद्दीकी, स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी, सीईओ योगेश्वरी बर्मन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण, अधिकारियों कर्मचारियों संग स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं युवाओं द्वारा द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। स्वीप दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में ‘‘सारंगढ़ बिलाईगढ़, सब्बो जाबो वोट देहे बर’’ का नारा लगाया गया। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं महिला मतदाताओं ने निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प भी लिया।

दीपदान से परिवेश उजियारा और मतदान से लोकतंत्र उजियारा


मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत रविवार की शाम को महानदी में दीपदान कर परिवेश को उजियारा किया गया और मतदान से लोकतंत्र को उजियारा करने, मतदाता के एक-एक निष्पक्ष वोट से लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दीप जलाकर आकाश दीया गुब्बारे छोड़े गये।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन तथा स्वीप के नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में स्वीप अंतर्गत जिले में अनेक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, महिला समूह, अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!