सारंगढ

जितने भी किए थे वादे कांग्रेस ने सभी को पूरा किया-भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने आमजनों को किया संबोधित

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली – भाजपा का होगा डब्बा गोल, कांग्रेस की फिर बनेगी सरकार


सरायपाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनेक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान वे जहाँ कांग्रेस के घोषणापत्र की जानकारी दे रहे हैं, वहीं बीते 5 वर्षों में किए गए विकास का भी उल्लेख करते हुए पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री का सरायपाली आगमन हुआ। स्थानीय राजमहल मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जिताने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, सीता पटेल, हरदीप सिंह रैना, मनभजन साहू, पुष्पेन्द्र पटेल, बलराम भोई, जितेन्द्र सिदार, मिथलेश अग्रवाल, मोहन भोई, दीपक साहू, गोकूल चौधरी, विनय पटेल, दीपांजलि बारिक, पंकज बिशी, भीष्मदेव पटेल, विश्वनाथ नायक, संतकुमार पटेल, सुभाष रूक्मणी पटेल, जगदीश चौहान, सुरेश भोई, परमानंद उपस्थित थे।
आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सबसे पहले अपने पिछले वादों को पूरा किये जाने की बात कहते हुए वर्तमान में जारी घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी, 3200 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, महिलाओं को सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर, जातीय जनगणना,17.5 लाख आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक को 4 हजार रुपए सालाना बोनस, सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा, गरीबों को 10 लाख और अन्य को 5 लाख रुपए तक इलाज मुफ्त, 200 यूनिट तक बिजली फ्री आदि अनेक योजनाओं का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल के कार्यकाल में 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया था और जो किसान पैसा पटा चुके थे, उनके भी लगभग 1200 करोड़ वापस किए गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद के छत्तीसगढ़ी एवं उड़िया भाषा में दिए गए भाषण की भी सराहना की।
सरायपाली को जिला बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो 6 जिले बनाये गए हैं। प्रारंभ में इन जिलों को ही सुचारू रूप से चलने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही 100 तहसील भी बनाये गए हैं, जिसके लिए कार्यालय खोलने हैं। अत: सरायपाली के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करने की बात उन्होंने कही।
भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं
पिछली भाजपा सरकार के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के पहले रमन सरकार द्वारा खूब राशन कार्ड बनाया गया और सरकार बनने के बाद घर घर जाकर चूल्हा, घर आदि की जांच कर कई राशन कार्डों को काट दिया गया। भाजपा ने आदिवासी, किसान, महिला वर्ग सभी को ठगने का कार्य किया है। वहीं मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी हितग्राहियों का जनधन खाता खुलेगा, विदेश से काला धन वापस आयेगा, सभी के खाते में 15-15 लाख आएगा कहा गया, जो कि अभी तक नहीं आया। उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को भी लबारी कहते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सभी को झूठ बोलने का काम कर रही है, इनकी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। जबकि हमारी सरकार 5 साल पहले आपके बीच आई थी और किसानों का कर्ज माफ किया। जितने भी वादे किए थे, सबको पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीते दिनों जिन 20 सीटों पर चुनाव हुआ है उसमें से 17 सीटें मिली थी, जबकि इस बार रमन सिंह का भी डब्बा गोल हो जाएगा और सभी सीटें कांग्रेस को ही मिलेंगी।
धान का सही दाम देने वाली पहली सरकार कांग्रेस-मरकाम
जिला प्रभारी मोहन मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार के नेतृत्व में किसान, मजदूर, व्यापारी सभी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा शासन में 12 लाख किसान धान बेचते थे लेकिन कांग्रेस में साढेÞ 24 लाख किसान धान बेचते हैं। भाजपा बडेÞ बडेÞ वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। देश में पहली सरकार है जो धान का सही दाम देने वाला है। पूरे 5 साल होते होते छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 3600 रूपए तक हो जाएगा। जिला का प्रभारी होने के नाते चारों सीटों को जीताना उनकी जिम्मेदारी है।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान एवं आमजनों की पार्टी है। भूपेश बघेल आप सभी के दुलारे हैं इसलिए गरीबों व किसानों की वे चिंता करते हैं, जिसके कारण किसानों का कर्ज माफ किया गया है। साथ ही कई बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं, जिनकी चिंता करते हुए भूपेश सरकार बारहवीं तक की पढ़ाई नि:शुल्क करने का कदम उठा रही है। वहीं सरकारी कॉलेजों में फीस माफ करने की घोषण उनके द्वारा की गई है। महिला समूहों के भी कर्जमाफी की भी घोषणा की गई है। इन सभी बातों को देखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सच्ची हितैषी कांग्रेस को ही जीताने की उन्होंने अपील की।
कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारयण आदित्य, रतन बंजारे, सीता पटेल, विश्वनाथ नायक, लक्ष्मण पटेल पर्यवेक्षक सरायपाली विधानसभा, श्याम ताण्डी, जयंत चौधरी एवं नरेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी ब्लाक पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव मितान युवा क्लब, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, पिछड़ी जाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आईटी सेल, इंटक प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, प्रोफेशनल कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, व्यापार कांग्रेस प्रकोष्ठ के सदस्य गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

झलकियां
0- मंच पर राजमहल के तीनो युवराज वरूणेन्द्र बहादुर सिंह, यशवेन्द्र बहादुर सिंह एवं आदित्येन्द्र बहादुर सिंह ने देवेन्द्र बहादुर सिंह की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने भी कहा कि पिता बसना में मेरा इंतजार कर रहे हैं लेकिन पुत्रों ने यहां सरायपाली में उनकी भूमिका निभाई है।


0-मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय हाई स्कूल में हेलीपेड बनाया गया था, जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित आमजन पहुंचे हुए थे। उनके द्वारा आतिशी नारों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


0-हेलीपेड में उतरते ही मुख्यमंत्री नपा अध्यक्ष अमृत पटेल को अपने साथ कार में बैठाकर राजमहल मैदान ले गए और अपने साथ ही पुन: वापस हेलीपेड तक लेकर आए। इस दौरान दोनो के बीच नगर पालिका क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई।


0-गांड़ा समाज के संरक्षक पंचराम चौहान एवं उनकी बहू पार्षद श्रीमती राखी गणेश चौहान ने भाजपा से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!