बसना

भाजपा की सरकार बनने पर ही होगा प्रदेश का चहुँमुखी विकास — संपत

ज़नाब खान की खबर

बसना। विधानसभा बसना के भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम सागुनढाप, माटीदरहा, रिखादादर, छातामौहा, परसवानी, बड़े लोरम, सिंहारपुर, फटामुडा, लारीपुर, पड़कीपाली, जेराभरन, बगारदरहा, धरमपुर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा के घोषणा पत्र के साथ ही अपने संपकल्प पत्र की भी जानकारी दी।
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, युवा, महिलाओं आदि सभी के लिए महत्वपूर्ण बातों को शामिल किया गया है। भाजपा की शासन आने पर पूरे प्रदेश का चहुँमुखी विकास होगा। अत: उन्होंने सभी ग्रामीणों से भाजपा को ही जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के विकास के लिए उनके स्वयं के द्वारा किए गए विभिन्न संकल्पों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विधायक बनने पर 6 माह के भीतर की गांवों की सभी मूलभूत समस्याएँ दूर हो जाएंगी।


इस मौके पर चुनाव संचालक अखिलेश भोई, विजय अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल,अतिंद्र दुबे,अमित अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, मण्डल महामंत्री सत्यवान प्रधान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश विशाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोविंद साहू, प्रमोद प्रधान, दुष्यंत पटेल, कलपराम साहू, हेमंत ठाकुर, हेमंत चौहान, सुशील मेहेर, कमल साहू, उद्धव खम्हारी, श्वेताम्बर प्रधान, तुलाराम भोई, लोकेश प्रधान, सुरेश प्रधान, घनश्याम प्रधान, विमल प्रधान, लम्बोदर प्रधान, विद्याधर प्रधान, इंदर प्रधान, राहसो साहू, लक्ष्मी नारायण भोई, सक्राजीत प्रधान, सनत विशाल, अनिल विशाल, शौकीलाल प्रधान, चंद्रमणी प्रधान, जयकुमार, हेमलाल भोई, खीरसागर विशाल, लक्ष्मण सराफ,बैसाखु बरिहा, कन्हैया निषाद, मुकेश राणा, शंकर साहू, सुधाकर प्रधान,नीलमणी प्रधान,भीषम प्रधान, संजुक्ता भोई, फगनी भृंगराज, पिलीमती, शकुंतला, बेलमोती भोई,कनक प्रधान, शांति साहू, कस्तूरी साहू,कनक साहू आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!