आरंग

डॉ शिव कुमार डहरिया को महिलाओ ने लगाया विजय तिलक

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर

आरंग । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आरंग शहर कांग्रेसमय हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग नगर में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान सभी वाडारें में भारी जनसमर्थन मिला। डॉ. डहरिया का काफिला जैसे जैसे आरंग नगर के वाडारें में बढ़ता गया वैसे ही भीड़ भी बढ़ती गई। कॉलेज चौक से शुरू हुए जनसंपर्क में आरंग कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जनसंपर्क की शुरुआत कॉलेज चौक से हुई इसके बाद इंदिरा चौक, साहनी पारा, बस स्टैंड,

नेताजी चैक, गुढ़ियारी पारा, आजाद चौक, बागेश्वर पारा, लोधी पारा, केवशी लोधी पारा, पारा, साहू पारा, शीतला पारा, रविदास नगर होकर वापस इंदिरा चौक में समाप्त हुआ। डॉ. डहरिया का सभी वाडारें में जगह-जगह स्वागत किया गया। भाईदूज होने के बाद भी शहर की महिलाएं बड़ी संख्या में डॉ. डहरिया का इंतजार करती रही। वे जब पहुंचे तो महिलाओं ने अपने भाई डॉ. डहरिया की आरती उतारी महिलाओं ने कहा कि भाईदूज पर अपने भाई डॉ. डहरिया की जीत से बढ़कर कुछ नहीं चाहिए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!