सराईपाली

जोगी कांग्रेस के तीन बड़े कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल, पार्टी के लिए तगड़ा झटका,कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी के रोड शो के दौरान तीनों ने किया कांग्रेस प्रवेश

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद के द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज रोड शो किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शमिल हुए। रोड शो के दौरान कांग्रेसियों ने घंटेश्वरी मंदिर से बस स्टैंड, थाना चौक, जय स्तम्भ चौक से पदमपुर रोड होते हुए कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय तक शक्ति प्रदर्शन किया। स्थानीय जय स्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने लोगों को संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की। इस दौरान जय स्तम्भ चौक पर कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलाराम पटेल, तिरिथ राम पटेल, मोहम्मद आरिफ ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नंद के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। सरायपाली विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी, विश्वनाथ नायक, नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पार्षद हरदीप सिंह रैना ने कांग्रेस का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि जनता कांग्रेस छ.ग. के प्रारंभ से ही उपरोक्त कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस के समर्थन में कार्य कर रहे थे। आज अचानक उपरोक्त कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने से जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!