Uncategorized

चकरदा वासियों ने दसवें वर्ष मनाया सामूहिक आंवला तरी,2000 लोगों ने लिया सामूहिक भोज का आनंद

ज़नाब खान की खबर

सरायपाली। कार्तिक मास के अंतिम सप्ताह में बडेÞ उत्साह के साथ लोग अपने क्षेत्र, गांव, पिकनिक करते हुए आंवला तरी भोज करते हैं। कहीं कुछ परिवार मिलकर, कहीं एक मोहल्ले के लोग तो कहीं पूरे गांव के लोग एक साथ सामूहिक भोज का आंनद लेते हैं। सरायपाली अंचल में ग्राम चकरदा का आंवला तरी कार्यक्रम खासा चर्चित रहता है। यहां गांव के लगभग 2000 लोग एक साथ सामूहिक भोज करते हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चकरदा में आज आंवला तरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने एक साथ आंवला तरी भोज में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
तीखी मिर्ची से चर्चा के दौरान चकरदा के ग्रामीण कन्हैया भोई, सुरेद्र पटेल, तेजराम पटेल अनिल पटेल आदि ने बताया कि इस आयोजन के लिए कई दिनों से पूरे गांव वाले इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। प्रत्येक घरों से इस आयोजन के लिए चावल, पैसा, सब्जी आदि स्वेच्छा से इकट्ठा किया जाता है। इसके पश्चात कार्तिक मास के शुक्ल चतुदर्शी को सामूहिक रूप से आंवला तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गांव में यह सामूहिक आयोजन विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्रामीण दिन में गांव के नर्सरी मैदान पर एकत्रित होते हैं और सुरम्य वातावरण में सर्वप्रथम आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है इसके पश्चात सभी मिलकर भोजन बनाते हैं और सामूहिक भोज का आंनद लेते हैं। आज कल इस तरह का सामूहिक आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है, यही कारण है कि चकरदा वासियों के इस कार्यक्रम की चर्चा पूरे अंचल में होती है।

सानपंधी में भी धूमधाम से किया गया आयोजन
अंचल के ग्राम सानपंधी में भी ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम से आंवला तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तारेश्वरी नायक, ममता गिरी, आशा, चांदनी सहित अनेक महिलाओं ने आंवला वृक्ष का पूजन-अर्चन कर सामूहिक भोज के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!