बिलाईगढ़

सेवा सहकारी समिति मर्यादित पिरदा में प्रबंधक एवं नोडल की लापरवाही।

बिलाईगढ़ – सेवा सहकारी समिति पिरदा में प्रबंधक के द्वारा घोर लापवाही बरती जा रही है आपको बता दें पिरदा धान खरीदी मंडी में प्रबंधक ने लापरवाही का हद पार कर दिया है किसान द्वारा लाए गए धान को बिना जाँच किये सीधे बोरी में पल्टी कर तौल किया जा रहा है ज़ब की धान को ढ़ेरी कर नोडल के देख रेख में धान के साफ़ सफाई को ध्यान में रखते हुए तौल किया जाना है लेकिन सेवा सहकारी समिति पिरदा में सभी नियम को ताक में रख कर धान खरीदी की जा रही है वही किसान द्वारा लाए गए धान में कोई साफ़ सफाई नही है देख रेख के अभाव से सरकार को धान के रूप में कचरा खरीद कर दिया जा रहा है और लाखों का चुना लगाया जा रहा है

धान छल्ली के बेस (नीचे) पर नही दिए गए है भूसा, न है कोई सुविधा

पिरदा धान मंडी में धान का छल्ली करते समय बेस पर भूसा कर छल्ली किया जाना है जिससे की नीचे के धान बारिश होने के स्तिथि में खराब न हो व चूहें या अन्य प्रकार की समस्या आने से धान सुरक्षित रहे, लेकिन प्रबंधक टिकेश्वर मैत्री के द्वारा इन सारे नियमों को दरकिनार कर अपने मन मौजी से धान खरीद रहें है वहीं प्रबंधक टिकेश्वर मैत्री से मिडिया द्वारा पूछा गया की धान छल्ली के बेस में भूसा नही दिया गया है तो प्रबंधक मैत्री द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया

धान मंडी से नदारत थे नोडल शास्त्रग्य कुमार प्रजापति

धान मंडी पिरदा में धान के रूप में कचड़ा खरीदने का मुख्य कारण यह भी है की सरकारी कर्मचारी जिसको पिरदा धान मंडी में नोडल के रूप तैनात किया गया है वे भी धान मंडी से नदारत रहते है नोडल शास्त्रग्य कुमार प्रजापति अपने निजी कामो के लिए धान मंडी छोड़ अपने पुराना जिला घूमने गए थे जिसका सुचना किसी भी उच्च अधिकारी या प्रबंधक को नही दिया गया था जिसका फायदा उठाते हुए प्रबंधक ने कचड़ा बदरा वाली धान खरीद कर सरकार आँख धूल झोक रहा है, वहीं प्रबंधक टिकेश्वर मैत्री को किसी प्रकार का किसी अधिकारी का भय भी नही है भय मुक्त होकर प्रबंधक अपने तरीके से उलूल जुलूल धान खरीदी कर ले रहें है।…

अब देखना यह है की सम्बंधित अधिकारी उक्त कृत्य पर क्या कार्यवाही करता है .…

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...