सारंगढ

एसडीएम डॉ.स्निग्धा तिवारी ने सारबिला कैरियर अकादमी में युवाओं को प्रेरणा दी।


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी ने अभ्यर्थियों को कैरियर के संबंध में प्रेरणा (मोटिवेशन) दी। एसडीएम डॉ. तिवारी ने परीक्षा के संबंध में पूछे जाने वाले समान्य ज्ञान तथा तार्किक योग्यता के प्रश्नों के विषय मे विस्तार से समझाया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कैरियर निर्माण के दौरान समय की उपयोगिता को बढ़ावा देना अनिवार्य है। तैयारी के दौरान प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हुए समय का प्रबंधन करना आवश्यक है। डॉ. तिवारी ने पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के संबंध में किस प्रकार प्रश्न का चयन हुआ था और अब किस प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं, उनको विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सभी विषयों की मानक किताबें, आर्थिक सर्वेक्षण, समसामयिकी मासिक पत्रिका का निरंतर अध्ययन करें एवं नियमित टेस्ट के द्वारा स्वयं अपनी तैयारी को परखें। उल्लेखनीय है कि सारबिला कैरियर अकादमी में व्यापमं, सीजीपीएससी सहित मेडिकल-डॉक्टरी (नीट) और इंजीनियर (जेईई) की परीक्षाओं में चयनित होने के लिए तैयारी कराई जाती है। इस अवसर पर सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ के समन्वयक सत्येन्द्र कुमार बंसत और शिक्षकगण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!