सारंगढ

फर्जी पंजीयन मामले में दो और सहायक प्रबंधक को हटाया

जिला दंडाधिकारी डॉ. सिद्दीकी का दंड :

उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक पद से पृथक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में धान खरीदी के फर्जी पंजीयन के मामले में निरंतर सख्त कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया है। फर्जी पंजीयन की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने एसडीएम राजस्व सारंगढ़ मोनिका वर्मा को पंजीकृत कृषकों के रकबा का सत्यापन के लिए निर्देशित किया था। सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर पंजीयन क्रमांक 393 के हल्का पटवारी के द्वारा रकबा जांच के दौरान पंजीकृत किसानों के फर्जी रकबा वृद्धि जैसे गंभीर अनियमितता पाये जाने के कारण सहायक समिति प्रबंधक चुम्मन सिंह वर्मा को पद से पृथक किया गया है। उलखर के समिति का संचालन आगामी आदेश तक नौरंगपुर के सहायक समिति प्रबंधक ललित कुमार बरेठ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र बरदुला पंजीयन क्रमांक 1565 में पंजीकृत किसानों के रकबे में फर्जी रकबा वृद्धि करने और अन्य का बैंक खाता क्रमांक प्रविष्टि करने पर, गंभीर अनियमितता के कारण सहायक समिति प्रबंधक नरेंद्र कुमार चंद्रा को पद से पृथक किया गया है। बरदुला समिति का संचालन अब छिंद के सहायक समिति प्रबंधक लखनलाल साहू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ सिद्दीकी द्वारा पिछले दिनों सारंगढ़ विकासखंड के कोसीर और गाताडीह के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!