बिलाईगढ़

आबकारी विभाग ने मारा छापा,बिलाईगढ़ और सरिया क्षेत्र में मिले प्रकरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मार्च 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सोनल नेताम  के मार्गदर्शन में सलीहा बसना मार्ग में अवैध शराब का जिले में दो प्रकरण कायम किया गया। पहले प्रकरण के लिए सूचना मिला कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम परसापाली के पटेल ढाबा में अवैध शराब का धारण एवम विक्रय किया जाता हैंl सूचना की  पुष्टि होने पर आबकारी टीम के साथ ढाबा में पहुंचे वहा 02 नीले  रंग के बोतल प्रत्येक में 02-02 लीटर एवम 01 सफेद रंग के झोले में भरा 10 नग  देशी प्लेन पाव एवम 20 नग विदेशी जम्मू स्पेशल  मदिरा को  बरामद  किया गया l मौके पर ही मदिरा परीक्षण किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) 34(2)  59 क , का  प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है l इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, आबकारी आरक्षक धनेश्वर राव मगर तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल का विशेष योगदान रहा। इसी प्रकार दूसरा प्रकरण सरिया क्षेत्र का है। जांच करते आबकारी टीम ने खैरगढ़ी नाला किनारे लावारिस हालत में 490 लीटर महुआ मदिरा जप्त किया, जिसका बाजार मूल्य 98 हजार रूपए है। इसी प्रकार 700 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 35 हजार रूपए है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!