बिलाईगढ़

बलोदी सरपंच ने खुद को वेंडर बता कर वित्त की राशि किया गबन?

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बलोदी में लाखों रुपयों की राशि हेराफेरी व भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत बलोदी के सरपंच ने खुद को वेंडर बताकर 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि को गबन करने की नियत से,फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपये राशि को गबन किया गया है। वही ग्राम पंचायत बलोदी में सचिव व सरपंच के मिली भगत से घोर धांधली एवं भ्रष्टाचार साफ साफ देखा जा सकता है। सचिव नें जानबूझ कर वित्त की राशि को बलोदी सरपंच के नाम से फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण किया है।

वर्तमान में ग्राम पंचायत बलोदी में सरपंच दशरथ खूंटे है

सरपंच नें अपने खुद के नाम खूंटे मटेरियल सप्लायर का फर्म बनाकर स्वयं सप्लाई कर वित्त की राशि , मजदूरी सहित अन्य कार्यों का भुगतान किया गया है

क्योंकि सरपंच को जनपद पंचायत के अधिकारी व इंजीनियर द्वारा नाजायज एवं अनुचित लाभ जानबूझकर पहुंचाया गया है। जबकि शासन के नियम में पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी और जनप्रतिनिधि,जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिला सकते।

यह कहता है पंचायत राज अधिनियम एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 पर नजर डाले तो उक्त अधिनियम के पृष्ठ क्रमांक 189 में धारा 69 के अंतर्गत अध्याय 8 में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार किसी भी प्रकार का लाभ वाला कार्य नहीं करेंगे। अधिनियम अंतर्गत धारा 40 में ऐसा करने पर जो प्रावधान दिये गये हैं, उसमें शासकीय सेवकों व जनप्रतिनिधियों को पद से पृथक करने के अलावा राशि की वसूली के साथ चुने हुए प्रतिनिधियों को 6 वर्ष के लिए चुनाव लडने से वंचित करने का प्रावधान हैं।

सरपंच बना वेंडर 

सरपंच स्वयं को वेंडर बताकर लाखों रुपयो का किया आहरण

बलोदी पंचायत में फर्जी वाड़ा का दर्जनों लिस्ट

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!