सारंगढ

पैसे के लालच में दंपती ने दोबारा की शादी, आंगनबाड़ी दानसरा में, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 25/03/2025 क़ो मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 218 जोड़ी का विवाह हुआ। इनमें से दो जोड़ी ऐसे भी थे जो पहले से शादीशुदा थे। इस योजना के तहत मिलने वाले राशि की लालच में शासकीय कर्मचारीयों के सह से दो दंपती ने दोबारा शादी कर ली। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोनों ने फिर से सात फेरे लिए।…..हम बात कर रहें है विकाशखण्ड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत दानसरा की जहां दो जोड़ी दम्पति ने पैसे के लालच में आकर दोबारा शादी की,,सूत्रों ने अपना नाम उजागर न होने के शर्त पर बताया,कि ग्राम दानसरा में दो जोड़ी ऐसे लोग मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में भाग लिए जो पहले से शादी सुदा थे। और सेक्टर प्रभारी ने खुद दोनों दम्पति के घर पहुंच कर उनसे कागजात लिए, आंगनबाडी केंद्र दानसरा-3 के कार्यकर्ता और सुपरवाइजर ने पहले से ही विवाहित जोड़ी क़ो, शासन क़ो कागजात (दस्तावेज )के माध्यम से अविवाहित बताकर मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में दोबारा शादी करवाया है। कहीं न कहीं इन सब के पीछे आंगनबाडी कार्यकर्ता और सेक्टर प्रभारी का खुला हाथ हो सकता है क्योंकि गांव में इन सबके जिम्मेदारी आंगनबाडी कार्यकर्त्ता क़ो सौंपा गया था। वहीं शासकीय दस्तावेज में दोनों लाभार्थी का राशनकार्ड, वोटर आई डी कार्ड भी बन जा चूका है। इन फर्जीवाड़ा का विभाग द्वारा जांच कार्यवाही करना उचित रहेगा। कहीं न कहीं यह कृत्य सरकार के आँखों में धूल झोक कर फर्जीवाड़ा कि मंशा से किया गया है।

क्या कहते है सेक्टर प्रभारी

ज़ब हमारे द्वारा सुपरवाइजर से उक्त विषय के बारे में जानकारी के लिया तों उनका कहना था इसमें कोई भी व्यक्ति के द्वारा आपत्ति नहीं किया गया , और मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा जमा किया गया है।।इसमें आँगनबाड़ी कार्यकर्ता क़ो ज्यादा जानकारी रहती है क्योंकि कार्यकर्ता गांव से ही रहती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति ने दिया जवाब

दूरभाष के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उक्त विषय सम्बन्ध में जानकारी चाहा गया, कार्यकर्ता के पति ने बताया कि दोनों गांव के ही है और इस सम्बन्ध में सरपंच ने भी सहमति दिया है के बाद जाकर मेरी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आवेदन डाली है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!