सारंगढ

अवैध शराब बिक्री पर सारंगढ़ पुलिस की कार्यवाही, 35 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर  रोकथाम हेतु  निर्देशित किये जाने पर  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के अवैध शराब बिक्री पर अप0क्रं0- 136/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।दिनांक- 28.03.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पिण्डरी के ईश्वर महिलाने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु  रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के ग्राम पिण्डरी घटना स्थल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम ईश्वर महिलाने पिता गोपराम महिलाने उम्र 28 वर्ष सा0 पिण्डरी थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया जिसके कब्जे में (1) 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हरे रंग की पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीबन 05 लीटर जुमला- 35 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 7000 रू0 को जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया  

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0 19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा व थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!