Uncategorized

ऑपरेशन आघात का वार : रायगढ़ में नकली शराब का संगठित गिरोह ध्वस्त, शराब का जखीरा बरामद

घरघोड़ा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम धनागर, थाना कोतरारोड़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया।

कार्रवाई के दौरान दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके भाई सुभाष पटेल एवं सहयोगी विनय सिंह फरार हैं।

पुलिस ने मौके से लगभग 869 नग (पौव्वा, अद्धी व बोतल) और करीब 240 लीटर नकली शराब, साथ ही स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन और पैकिंग सामग्री जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.16 लाख से अधिक बताई गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह लंबे समय से विभिन्न ब्रांडेड शराब की नकली पैकिंग कर उसे बाजार में खपा रहा था और यह अवैध कारोबार कोरोना काल से संचालित हो रहा था।

मामले में आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई, जिन्होंने अवैध शराब कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर — सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...