Uncategorizedसारंगढ

कार्यवाही नही होता देख,साहू समाज ने मुख्यमंत्री से कर दी शिकायत!

 तीन पत्रकारों के खिलाफ शिकायत मिलते ही कार्यवाही, एक को अभयदान क्यों?

कथित पत्रकार भरत अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही नही होने से साहू समाज व  सतनामी समाज में आक्रोश!

सारंगढ़ : सारंगढ़ रानीसागर में साहू समाज द्वारा साहू धर्मशाला व छात्रावास का निर्माण किया जा रहा हैं! यह निर्माण साहू समाज द्वारा समाज से चन्दा एकत्रित कर किया जा रहा हैं! लेकिन एक कहावत हैं न कि कुछ लोगो को दूसरा का भला होता देख पेट में दर्द हो जाता हैं! ठीक इसी तरह साहू समाज के भव्य भवन का निर्माण होता देख सारंगढ़ के एक कथित पत्रकार भरत अग्रवाल व दो अन्य द्वारा पैसो की मांग की गई! समाज ने कहा हमने कोई गलत नही किया हैं तो आपलोगों को पैसा क्यों दें! कथित पत्रकारों ने पैसा मिलता नही देख, अखबारों में साहू समाज के भवन के खिलाफ भ्रमक खबर प्रकाशित करना शुरू कर दिया! जिससे परेशान साहू समाज ने मामले की शिकायत रायगढ़ एस.पी से की लेकिन एक महिना बीत जाने के बाद भी कथित पत्रकार भरत अग्रवाल व अन्य के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही होता देख! आक्रोशित साहू समाज ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की! वही अपने समाज के अधिकारी जितेन्द्र खूंटे के खिलाफ हुए दुर्व्यवहार में भी अभी तक कथित पत्रकार भरत अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही नही होने से सतनामी समाज में भी ख़ासा आक्रोश देखा जा रहा हैं! वही सोचने वाली बात यह भी हैं की सारंगढ़ में पिछले दो महीनो के अन्तराल में तीन पत्रकारों के खिलाफ सारंगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराया गया! जिसपर सारंगढ़ थाने में तत्काल अपराध दर्ज कर लिया गया! लेकिन कथित पत्रकार भरत अग्रवाल व् दो अन्य लोगो के खिलाफ साहू समाज पिछले एक महीने से शिकायत पर शिकायत दर्ज करवा रही हैं, लेकिन कथित पत्रकार भरत अग्रवाल पर अभी तक अपराध दर्ज नही किया गया हैं!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!