Uncategorized

शीर्षक: पेपर लीक पर मोदी के एक्शन प्लान का CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

घरघोड़ा । रायगढ़ । छत्तीसगढ़ ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देर रात जारी वीडियो संदेश में पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के एक्शन प्लान का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को गहरी पीड़ा होती है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पिछले ढाई महीने में दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से समयबद्ध तरीके से पुनः परीक्षाएं आयोजित की गईं और 19 जुलाई को उनके परिणाम भी घोषित कर दिए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार केवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। विभागों ने मसौदा तैयार कर सरकार को सौंप दिया है, जिस पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी। प्रस्ताव में फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था के साथ दोषियों के लिए और अधिक कड़े दंड का प्रावधान भी शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और मजबूत होगा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

रिपोर्टर : सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...