Uncategorized

सावधान! प्यास बुझाने वाला पानी परोस रहा बीमारी: बस्तर पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर के पाऊच में निकला कचरा!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | स्वच्छ पेयजल के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़ करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायकोंना में ‘बस्तर पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर’ के पानी पाऊच में भारी गंदगी और कचरा देखा गया है।

शुद्धता का दावा करने वाली कंपनी की इस घोर लापरवाही ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पानी को लोग अपनी प्यास बुझाने और सुरक्षित रहने के लिए खरीदते हैं, वही अब जहर के समान साबित हो रहा है।

सेहत से ‘गंदा’ मजाक….

पाऊच के भीतर तैरते कचरे और गंदगी को देख लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारों और चिकित्सकों का मानना है कि इस तरह का दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। इसके सेवन से:

पेट का गंभीर संक्रमण….
उल्टी और दस्त (डिहाइड्रेशन)….
टाइफाइड और पीलिया जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।…

स्थानीय नागरिक
“यह सिर्फ एक तकनीकी चूक नहीं, बल्कि आम जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। अगर कोई बच्चा या मासूम अनजाने में इस पानी का सेवन कर ले, तो उसकी जान पर बन सकती है।” —

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल?

हैरानी की बात यह है कि मिनरल वाटर के नाम पर मोटी कमाई करने वाली कंपनियां मानकों को ताक पर रखकर कचरायुक्त पानी बाजार में खपा रही हैं। ग्रामीणों ने अब प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य सवाल:

1. क्या इन पानी प्लांटों की नियमित जांच होती है?
2. लाइसेंस देने के बाद विभाग आख़िर अपनी आंखें क्यों मूंद लेता है?
3. जनता की सेहत बिगाड़ने वाली इस कंपनी पर क्या अब तक कोई जुर्माना या बैन लगाया गया है?

बस्तर पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर की यह लापरवाही चेतावनी है कि हम बाजार से मिलने वाली हर ‘पैकेज्ड’ वस्तु पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागते हैं या फिर किसी बड़ी महामारी का इंतजार करेंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...