Uncategorizedसारंगढ

सारंगढ़: मामूली विवाद पर छोटे भाई की पत्नी ने अपने जेठ पर फेंका खौलता गर्म पानी…! पीढ़ित की हॉस्पिटल में हुवी मौत… मृतक के पत्नि ने लगाया सास,ससुर देवर पर मामले को दबाने और धमकाने का आरोप….

सारंगढ़। सारंगढ़ के कोसीर थाना अंतर्गत एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मृतक शत्रुघ्न जायसवाल की पत्नि ने थाने में अपने देवरानी के विरुद्ध अपने पति को मारने का गम्भीर आरोप लगाया है। लिखित आरोप में उसने अपने देवर, सास और ससुर पर भी मामले को दबाने और धमकाने की बात भी थाने में बताई है।

लिखित आवेदन के अनुसार सुरती जायसवाल ने बताया कि उसकी देवरानी स्वभाव से झगड़ालू और गुस्सैल प्रकृति की महिला है। शत्रुघ्न जायसवाल मुर्गी का धंधा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 15 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे मृतक अपने घर मे सोया था तभी देवरानी से किसी बात पर बहस होने पर उसकी देवरानी सरिता जायसवाल पति- भरत जायसवाल मुर्गी के लिए कर रहे गर्म पानी को अपने जेठ शत्रुघ्न जायसवाल के ऊपर उड़ेल दी, जिससे शत्रुघ्न पूरी तरह झुलस गया। किसी तरह 112 बुलाकर उसे सारंगढ अस्पताल ले जाया गया, मामले की गम्भीरता को देखते हुवे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां 19 फरवरी को शत्रुघ्न की मृत्यु हो गयी।
सुरूति जायसवाल ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु फेंके गए गर्म पानी के कारण ही हुवी है, जिसकी जानकारी उसके ससुराल और आस-पास के लोगों को भी है। लेकिन प्रार्थी को उसके सास,ससुर,देवर बार-बार चुप रहने और मामले को दबाने की धमकी दे रहे थे जिससे वो डर से चुप थी। लेकिन इस घटना को अपने पिता को अवगत कराने के पश्चात आज अपने पति की मृत्यु के न्याय के लिए कानून की शरण मे पहुंची है।
अब लिखित शिकायत के पश्चात देखना दिलचस्प होगा कि इस गम्भीर मामले में कोसीर थाना प्रभारी जयमंगल पटेल की क्या कार्रवाई होती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...