बिलासपुर

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जेसीबी मशीन सहित 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त।

(गोविन्द शर्मा भारत की रिपोर्ट )

बिलासपुर :- कलेक्टर के निर्देश में बिलासपुर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 05/03/2025को चकरभाटा, रहँगी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध  गिट्टी के 01हाइवा ,  मुरुम के 02 हाइवा,मिट्टी ईट के 01 ट्रेक्टर मामलों सहित कुल 04 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त कर थाना चकरभाटा , पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम रहँगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना चकरभाटा में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!