बिलासपुर

टिकरापारा के आवासीय मकान में व्यवसायिक कार्य,नगरनिगम जोन कमिश्नर को है जानकारी।

अगरबत्ती कारखाना से निकलने वाली बदबू से रहवासियों को हो रही भारी समस्या।

निगम कमिश्नर शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही करने के मूड में नजर आ रहे है ?

बिलासपुर/ नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत टिकरापारा जलाराम मंदिर के पीछे गली में एक आवासीय मकान में व्यवसायिक कार्य अगरबत्ती का कारखाना लंबे समय से संचालित हो रहा है जिसकी मौखिक शिकायत नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधी को वहाँ के रहवासियों ने किया है, आसपास रहने वालों को अगरबत्ती की बदबू से भारी समस्या हो रही है अस्थमा जैसी घातक बिमारी से जूझ रहे मरिजों को सबसे अधिक जान का खतरा है लेकिन न तो नगर निगम ने उस कारखाने पर कभी कोई कानूनी कार्यवाही की और न ही जनप्रतिनिधि ने उसे हटाने के लिए कुछ किया जबकि वहाँ रहने वाले नागरिक अगरबत्ती में मिलाने वाले तरल पदार्थ की बदबू से बहुत दिक्कत महसूस कर रहे है,फिर इसकी शिकायत शासन द्वारा निदान 1100 में दर्ज कराई गई जिसने बिलासपुर नगरनिगम को कार्यवाही करने के लिए भेजा गया।

शिकायत के आधार पर नगरनिगम जोन कमिश्नर खेल राम पटेल ने जांच करने का आदेश दिया और दो से तीन दिन में जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही करने की बात कही,लेकिन शिकायत ओर जांच किये एक सप्ताह से ज्यादा बीत चुका है लेकिन निगम कमिश्नर किसका आदेश की प्रतीक्षा कर रहे है या उन्हें किसी राजनीतिक दबाव तो नही आ रहा है ये कमिश्नर साहब ही बता पाएंगे फिलहाल अगरबत्ती कारखाने से निकलने वाली गन्ध सेआसपास रहने वालों का एक एक दिन गुजरना मुश्किल होता जा रहा है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!