बिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत के बावजूद ब्रजेश राजपूत पटवारी पर अब तक कार्यवाही नही हुई ?

ब्रजेश राजपूत पटवारी सकरी में रहते हुए उच्चाधिकारी के आदेश के बिना दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने की हुई थी शिकायत।

ट्रांसफर होने के बाद राजपुर हल्के को अभी तक पटवारी ने ज्वाइनिंग नही किया एसडीएम तखतपुर को हे सब जानकारी?

ब्रजेश राजपूत द्वारा प्रभार न देने पर तहसीलदार ने पटवारी कार्यालय का ताला तोड़कर ज्वाइनिंग करवाई थी दूसरे पटवारी को?

(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: कभी आपने सुना है तहसीलदार से बड़ा पटवारी ये कहावत ब्रजेश राजपूत पटवारी पर लागू होती है ब्रजेश राजपूत सकरी पटवारी रहते हुये अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना तहसीलदार के आदेश जमीन का फोति नामांतरण करने का आरोप सकरी के वकील रवि मेहर ने शिकायत के रूप में एसडीएम से लेकर बिलासपुर कलेक्टर को की थी जिसमे ब्रजेश राजपूत पर खानापूर्ति की कार्यवाही करते हुए उसे सकरी से हटा दिया गया था लेकिन ये एक गम्भीर मामला था जिसे न तो एसडीएम ओर न कलेक्टर बिलासपुर ने लिया था बिना तहसीलदार के आदेश जमीन का नामन्तरण कैसे किया जा सकता है लेकिन ऐसा हुआ था जिसे उस समय के तहसीलदार अश्वनी कंवर ने भी कहा था कि मेरे बिना आदेश के पटवारी ने नामन्तरण किया है ।

सकरी से राजपुर ट्रांसफर होने के बावजूद पटवारी ब्रजेश ने अब तक जवाईन नही किया?

बिलासपुर-: तखतपुर तहसील के अंतर्गत सकरी हल्का आता है जहाँ पर पूर्व पटवारी ब्रजेश राजपूत की काफी शिकायतों को देखते हुए एसडीएम तखतपुर ने उसे राजपुर ट्रांसफर 28/04/22 को कर दिया था लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि ये ब्रजेश राजपूत पटवारी राजपुर हल्के को अभी तक ज्वाइन नही किया है और ऐसा भी जानकारी आ रहा कि ब्रजेश राजपूत ने 4 माह तक सकरी का प्रभार दूसरे पटवारी को नही दिया था अब आप इस बात से ही अंदाज लगा सकते है कि उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इस पटवारी पर कोई कड़ी कार्यवाही नही की गई ।

शिकायतकर्ता रवि मेहर ने ब्रजेश राजपूत पर कड़ी कार्यवाही की मांग बिलासपुर कलेक्टर से की थी

रवि मेहर वकील ने बताया कि ब्रजेश राजपूत पटवारी की शिकायत उन्होंने ही लगाई है और बिना तहसीलदार के आदेश पटवारी ने नामन्तरण कर काफी बड़ी त्रुटि की है लेकिन उस पर ट्रांसफर कर दिया गया लेकिन इतनी बड़ी गैरजिम्मेदाराना तरीके से किये कार्य पर निलबंन की कार्यवाही होनी चाहिए और उन सभी नामन्तरण की जांच होनी चाहिए जो इस पटवारी ने किया क्या पता कितने नामन्तरण बिना तहसीलदार के आदेश किया होगा ,बिलासपुर कलेक्टर को भी शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक पटवारी पर कोई एक्शन नही लिया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!