बिलासपुर

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की 1 मई को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बैठक :- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

मजदूर दिवस के दिन पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने ऑनलाइन मीटिंग बुलाई।

ऑनलाइन मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाडिया के साथ राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, नितिन सिन्हा भी शामिल होंगे।

रायपुर:- छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा प्रताड़ना झेल रहें पत्रकारों में गिना जाने लगा हैं आये दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में पत्रकार प्रताड़ित हो रहा हैं जिसके चलते छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून बहुत जरूरी हो गया हैं।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकारों के लिये लड़ने वाला संगठन हैं जिसकी हमेशा से एक ही मांग रही हैं प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो और पत्रकार निष्पक्ष तरीके से पत्रकारिता कर सकें और ये लड़ाई कुछ हद तक एक मुकाम तक पहुंच चुकी हैं अब इसे पूर्ण रूप देने का वक़्त आ गया हैं इसलिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन बैठक मजदूर दिवस के दिन आहूत की गईं हैं जिसमें प्रदेश के संगठन से जुड़े पत्रकार आगे की लड़ाई पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर चर्चा की करेंगे जिससे जल्द से जल्द प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार लागू कर सकें।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा भारत ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार बने लगभग 14 माह हो चूका हैं लेकिन पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार गंभीरता से नहीं सोच रही जिसके चलते संगठन को इस लड़ाई को सड़क में उतरकर लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं फिर से एकता के साथ प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिये सरकार से अपनी मांग रखने के लिये अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के साथ उनकी टीम इस ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होगी जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!