घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

ग्राम छर्राटाँगर में स्वामित्व योजना के तहत असंख्य पात्र हितग्राहियों को मिला अधिकार अभिलेख

घरघोड़ा/रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को उनकी संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी अधिकार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना के तहत शुक्रवार को ग्राम छर्राटाँगर में अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छरटांगार में किया गया, जहां मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद माननीय राधेश्याम राठिया ने असंख्य पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत तैयार किए गए अधिकार अभिलेख वितरित किए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा, जनपद अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, डीडीसी मुरली राठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजेश बेहरा, विजय डनसेना, ऋषि बेहरा, हंसराज गुप्ता, विकास केशरवानी एवं श्रीकांत राठिया, स्थानीय सरपंच तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों में एसडीएम, एसडीओ फॉरेस्ट, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं रेंजर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वामित्व योजना से संपत्ति के अधिकार को मिला दस्तावेजी आधार

स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी भूमि पर लंबे समय से निवासरत लोगों को उनकी संपत्ति से संबंधित आधिकारिक अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराना है। अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के अधिकार को दस्तावेजी रूप से प्रमाणित करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही संपत्ति से जुड़े शासकीय कार्यों, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी यह दस्तावेज उपयोगी साबित होगा।

अधिकार अभिलेख प्राप्त होने से पात्र हितग्राहियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को ग्रामीणों की संपत्ति के अधिकार को दस्तावेजी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...