नवापारा हाई स्कूल में 350 बच्चों को छाते वितरित, बीएस स्पंज एन पावर ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
घरघोड़ा। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नवापारा हाई स्कूल के 350 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। कंपनी की इस सामाजिक पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को छाते वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बारिश के दौरान विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों के लिए छाते निश्चित रूप से उपयोगी साबित होंगे।
छाते प्राप्त होने पर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रति आभार जताया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे प्रयास जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष रूप से लाभकारी होते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कंपनी के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर — सुनील जोल्हे




