रायगढ़

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला रायगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

निर्विरोध संपन्न….मिथलेश साहू बने अध्यक्ष, विश्वनाथ बैरागी बने जिला मीडिया प्रभारी….

रायगढ़, विदित हो कि छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिले के सभी कृषि स्नातक एवं कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के हित में निरंतर कार्य करती आयी है। इसी तारतम्य में जिला कार्यकारिणी की कार्यकाल अवधि सफलता पूर्वक पूर्ण होने के पश्चात समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहमति के बाद संघ की नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। दिनांक 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को केलो डैम गार्डन में संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले की नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी गठित करने के अलावा प्रांतीय स्तर में संघ की गतिविधियों के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। जिसमे संघ की पुरानी मांग 4300 ग्रेड पे एवं पदोन्नति के विषय में संघ की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही स्थानीय स्तर पर सदस्यों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर गहन मंथन करते हुए सभी समस्याओं को सुलझाने हेतु सभी एकजुट हुए।
संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में मिथिलेश साहू को निर्विरोध चुना गया। जिला महामंत्री के लिए प्रमोद पटेल धरमजयगढ़ चुने गए। इसके साथ जिले के तीनों अनुभागों से एक एक उपाध्यक्ष भी चुने गए जिसमे रायगढ़ से तिलक भारती, सारंगढ़ से जगनमोहन यादव एवं धर्मजयगढ़ से रुद्र प्रताप सिंह सर्व सम्मति से चुने गए। सचिव के लिए सुशील चौरसिया रायगढ़, उप सचिव प्रवीण पटेल बरमकेला, कोषाध्यक्ष बंशीलाल साहू तमनार, मीडिया प्रभारी विश्व नाथ बैरागी सारंगढ़ चुने गए। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती अरुणा देवी सिंह पुसौर, उपाध्यक्षा श्रीमती नमिता भारद्वाज रायगढ़ एवं सचिव श्रीमती सविता भारती तमनार चुनी गईं। संघ के कुशल संचालन के लिए मार्गदर्शन देने हेतु पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल गठित किया गया जिसमें नृप राज डनसेना रायगढ़, उसत पटेल रायगढ़, जन्मजय पटेल खरसिया, फलेश्ववर पैंकरा लैलूंगा, श्रीमती मनीषा राठौर रायगढ़ चुने गए। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष मिथिलेश साहू ने संघ के विशेष सहयोग के लिए 10 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी सदस्य मंडल का विस्तार किया गया।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष मिथिलेश साहू ने सभी कृषि स्नातकों को विभाग के सभी कार्यों को पूरी निष्ठा एवं लगन से करने को कहा। उन्होंने ने सभी सदस्यों के साथ हर समय साथ खड़े रहकर कार्य करने की अपनी भावना से परिचित कराया। पूर्व जिला अध्यक्ष फलेश्वर पैंकरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कुशल कार्यकाल के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित किया एवं प्रांत के संदेशों को सभी सदस्यों तक पहुंचाया। संरक्षक नृप राज डनसेना ने विभिन्न समस्याओं के लिए उचित समाधान के विकल्प संघ के समक्ष रखे। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों से कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं से जमीनी स्तर पर अच्छी तरह से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम का संचालन दाता राम नायक रायगढ़ ने किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!