सारंगढ

सारंगढ़-सरिया-बरमकेला-चंद्रपुर अंचल में लाल ईट का कारोबार चरम सीमा में,विभाग मौन

ईट भट्ठो के लिये सैकड़ो पेड़ो की लिया जा रहा है बलि,


बिना अनुमति किया जा रहा है ईट भट्ठो का संचालन
खनिज विभाग की कार्यवाही शून्य


सारंगढ़,
सारंगढ़ अंचल के सारंगढ़-सरिया-बरमकेला-चंद्रपुर क्षेत्र मे हर 1 किलोमीटर में लाल ईट का भट्ठा स्थापित हो गया है। अवैध रूप से स्थापित लाल ईट के भट्ठे के कारण से क्षेत्र मे अवैध उत्खनन और पेड़ो की व्यापक कटाई का काम धड़ल्ले से चल रहा है। लाल ईट के काले कारोबार मे कोई प्रशासनीक कार्यवाही नही होने से क्षेत्र मे लाल ईट का चलन बड़े स्तर के व्यवसाय के रूप मे सामने आया है।
रायगढ़ जिला के उद्योगो से निकलने वाले फ्लाई एश को खपत करने के लिये फ्लाई एश ब्रिक्स के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाता है वही क्षेत्र के परंपरागत कुम्हारो को भी लाल ईट बनाने की अनुमति दिया गया है जिसके लिये किसी भी प्रकार के रायल्टी और अन्य अनुमति को शिथिल किया गया है किन्तु कुम्हारो को दिया गया मिट्टी से ईट बनाने का कार्य के एवज मे सारंगढ़ विकासखंड़, बरमकेला विकासखंड़, सरिया अंचल और चंद्रपुर अंचल में लाल ईट का कारोबार एक सप्ताह में करोड़ रूपये के टर्न ओव्हर को पार कर रहा है। इस लाल ईट के कारोबार मे ना तो मिट्टी के उत्खनन के लिये सरकार को रायल्टी देनी पड़ती है और ना ही किसी भी प्रकार का कोई टैक्स आदि देना पड़ता है। इस कारण से लगभग हर गांव में अभी लाल ईट का भट्ठा स्थापित हो गया है। गांव के कुम्हार के नाम पर इस भट्ठे में लाखो लाल ईट पकाई जा रही है जिसके लिये पेड़ो की अवैध कटाई करके लकड़ी उपयोग मे लाया जा रहा है जिसके कारण से धड़ल्ले से पेड़ो की कटाई का भी काम अनवरत जारी है वही इस भट्ठो मे उपयोग के लिये कोयला का जमकर उपयोग किया जाता है। बताया जा रहा है लाल ईट के भट्ठे मे उपयोग होने वाला भट्ठा लगभग छाई कोयला होता है तथा यह अधिकाश बिना बिल का होता है। वही कई स्थान पर चोरी का भी कोयला का खपत होता है। इस तरह से देखा जाये तो लगभग लाल ईट का भट्ठा के आड़ मे अवैध कार्यो को ही संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। वही इस मसले पर खनिज विभाग भी दूरी बनाकर रखा हुआ है तथा लाल ईट के भट्ठे पर किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है। लाल ईट के काले कारोबार पर प्रशासन की भी कार्यवाही शून्य है तथा सैकड़ो की संख्या मे स्थापित हो चुके लाल ईट के भट्ठे पर प्रशासनीक अधिकारी कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नही कर रहे है।
खनिज विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली?
सारंगढ़-सरिया-बरमकेला अंचल में लगातार बढ़ रहे लाल ईट के काले कारोबार पर अंकुश लगाने मे खनिज विभाग विफल साबित हुआ है। खनिज विभाग ने गत साल भर मे एक भी लाल ईट के भट्ठो पर कार्यवाही नही किया है। खनिज विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण से अब हर गांव मे लाल ईट का भट्ठा लग गया है तथा कुम्हारो या स्वयं के उपयोग के स्थान पर लाल ईट का कारोबार अब पूर्ण रूप से व्यवसायिक रूप धारण कर लिया है। वही खनिज विभाग भी इन लाल ईट के काले कारोबार पर अंकुश नही लगा पाया है। वही इस लाल ईट के भट्ठा के पकने के लिये लकड़ी की अवैध कटाई पर भी वन विभाग ध्यान नही दे रहा है। धड़ल्ले से वनो मे कटाई चल रही है और लाल ईट के नाम पर लकड़ी और मिट़टी का दुरूपयोग चल रहा है।
ईट भट्ठो मे खप रहा है चोरी का कोयला?
लाल ईट के कारोबार मे बड़ा हिस्सा छाई कोयला का होता है। यह कोयला उद्योगो के नाम पर निकला हुआ कोयला मे से चोरी किया गया कोयला का होता है। जिसका ना तो कोई बिल होता है और ना ही किसी भी प्रकार से कोई टीपी इस कोयला का रहता है। विभिन्न खदानो से बिना टीपी के निकाला गया कोयला को सारंगढ़-सरिया-बरमकेला अंचल मे धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है जिस पर शासन को एक रूपये का भी टैक्स नही मिल रहा है। लगभग हर गांव मे स्थापित ईट भट्ठो के लिये छाई कोयला आसानी से उपलब्ध कराने मे माफिया सक्रिय रहते है। ऐसे मे ईट भट्ठे मे खप रहे कोयला का भी जांच करने के लिये खनिज विभाग के पास समय नही है जो कि विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!