रायगढ़

चक्रधरनगर पुलिस नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर।

आरोपी अपने पड़ोसी के घर आलमारी से 50,000 रूपये चोरी कर फरार था आरोपी।रायगढ़:-चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नकबजनी के अप.क्र. 377/2021 धारा 454,380 IPC के आरोपी गौतम साव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने पड़ोसी के घर के आलमारी से 50,000 रूपये की चोरी कर फरार था ।घटना के संबंध में दिनांक 01/07/2021 को श्रीमती सत्यवती पटेल पति नरेश पटेल उस 31 वर्ष निवासी बालसमुन्द्र पहाड़ मंदिर रायगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28-6-21 के सुबह 8 बजे इसका पति घर पर टीव्ही देख रहा था, ये अपनी मां के घर पडोस मे गई थी । उसी समय पडोसी गौतम साव और गजानन सोहरा इनके घर आकर टीव्ही देख रहे थे । उसी दिन बैंक में पैसा जमा करने के लिये अलमारी में रखे पर्स को देखी तो पर्स था किंतु उसमें रखा हुआ 50,000 रूपये पैसा नही था, शंका पर गौतम साव से पूछे तो बोला कि रूपये नहीं निकाला हूं । गजान्न सोहरा से पूछने पर बताया कि जब नरेश पटेल थोडी देर के लिये बाथरूम गया तो गौतम साव अलमारी में से पैसे निकाल कर भाग गया । चोरी के रिपोर्ट बाद से गौतम फरार था, जिसे आज मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया है । आरोपी द्वारा चोरी स्वीकार कर आधे रूपये नरेश पटेल को लौटा देना, कुछ खर्च हो जाना बताया है जिससे 1500 नकद रूपये बरामद किया गया है । आरोपी को नकबजनी के दर्ज अपराध में अज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!