Uncategorized

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना….6 और 7 अगस्त को बैंक की सेवाएं रहेंगी बंद….जाने पूरी जानकारी….

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना (SBI Important Notice) जारी की है. बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है और उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक बैंकिंग संबंधी कामों को पहले से निपटा लेने की अपील की है. बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ये जरूरी सूचना जारी कर कहा है कि बैंक की कुछ जरूरी सर्विस आज और कल बंद रहेगी.

दरअसल, एसबीआई ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 6 और 7 अगस्त को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी. इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल होगी. एसबीआई ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये सेवाएं 6 और 7 अगस्त की रात के 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक (150 मिनट) के लिए ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!