रायपुर

सारंगढ़ की बेटी निष्का अनंत नें बढ़ाया छतीसगढ़ की मान

इंडिया आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का भव्य आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया अद्भुत प्रदर्शन

रायपुर /सारंगढ़, 11 अगस्त 2024 को रायपुर में “आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सामाजिक सेविका कविता सोनी और राकेश सोनी द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परिधानों में वॉक और भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जुड़ी नृत्य प्रतियोगिताएं रहीं। बच्चों ने हारमोनियम और कैसियो जैसे वाद्य यंत्रों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन योगेश अग्रवाल, दर्शन सिंह, वनिता स्वर्णकार, अंशुमन जी, राकेश सोनी और कविता सोनी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के पहले भाग में योगेश अग्रवाल जी की उपस्थिति रही, जबकि दूसरे भाग में छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंक राम वर्मा , श्रीमती किरण सिंह , अशोक चंद्रवासिनी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

सारंगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान

इस प्रतियोगिता में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की बेटी निस्का अनंत ने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सारंगढ़ के साथ माता पिता का मान बढ़ाया वही नन्ही बेटी की बात करे तो उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी है और साथ ही वीर होम प्रोडक्शन को भी संचालित करते है उनकी बेटी बहुत ही कम उम्र में जी डांस और कला में रुचि रखती है जो लगातार काफी दिनों से संघर्ष कर रही थी और उसके छोटे ही उम्र में रायपुर में हुए प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया वही बेटी ने अपनी मेहनत का श्रेय अपने माता पिता के साथ तमाम फैंस को दिया है जिन्होंने उन्हें अमूल्य स्नेह और प्रेम दिया

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!