सारंगढ

सारंगढ़ विधानसभा के भेड़वन गुड़ेली मण्डल के भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का प्रथम दिवस कार्यशाला संपन्न

सारंगढ़।भारतीय जनता पार्टी मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सारंगढ़ विधान सभा अंतर्गत भेड़वन गुडेली मंडल का “प्रथम दिवस’ प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला ग्राम हरदी में आयोजित किया गया ।

आज प्रथम दिन के प्रथम सत्र में संघ के वरिष्ठ प्रचारक कौशल बेहार के मुख्य आतिथ्य में आरम्भ हुआ व प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीय कौशल बेहार ने व्यक्तित्व एवम विकास के विषय पर मार्गदर्शन दिया,उनके बाद तीसरे सत्र में दूसरे वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान ने हमारी कार्यपद्धति एवम संगठन सरंचना में हमारी भूमिका विषय पर मार्गदर्शन दिया।

एवम चौथे सत्र में तीसरे वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव – भारतीय जनता पार्टी एवम हमारा दायित्व विषय पर मार्गदर्शन दिया।

उसके बाद पांचवे सत्र के चौथे वक्ता के रूप में
भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक पवन शर्मा ने सोशल मीडिया का उपयोग पर कार्यकर्त्ताओ को मार्गदर्शन किया।

आज के पंचम अथवा अंतिम सत्र में सारंगढ़ के पुर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर ने पिछले छह वर्ष में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर अपने सारगर्भित संबोधन से कार्यकर्त्ताओ को मार्गदर्शन किया,प्रशिक्षण सत्र के दौरान मंच का संचालन हरि नाथ खुटे के द्वारा किया गया।


आज के इस मण्डल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष चक्रधर पटेल,भेड़वन गुडेली मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे,भाजपा मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल,कार्यक्रम प्रभारी रामकृष्ण नायक,जिला मंत्री मीरा जोल्हे,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,ज्ञानू गौतम,भेड़वन गुडेली मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे,जगन्नाथ केशरवानी,जगन्नाथ प्रधान,संतोष पटेल,विनोद शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहोदरा सिदार,अमित तिवारी मण्डल अध्यक्ष, अनिल प्रकाश, दीनानाथ खुटे,प्रवीण द्विवेदी,सूरज शर्मा,कृष्णा महिलाने,टार्ज़न महेश,लक्ष्मण लहरे, मनोज लहरे, जवाहिर चंद्रा, उमा शरण तिवारी, बृहसपति यादव, अवधेश इजारदार, टार्जन महेश, घनश्याम साहू, हर्ष डेविड, धरम अज्गल्ले सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!