युवा क्रिकेट क्लब, क्रिकेट प्रतियोगिता बरतुंगा में हुआ सम्पन्न।।

सारंगढ :- सारंगढ़ विधान सभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खुडुभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज पहला पाली ग्वालिनडीह और खुडुभाठा के बीच खेला जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि लोकप्रिय नेता जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बिजय बसंत के हाथों खेल का उद्घाटन किया गया।

साथ ही बिजय बसंत के द्वारा पूरे क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा गया, कि खेल का खिलाड़ी अपने अपने हुनर दिखाकर इस खेल का गरिमा बनाये रखेंगे। यह खेल पूरे विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय खेल है यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित

,भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य हरिनाथ खूंटे,सरपंच मीना दिलीप खूंटे, जनपद सदस्य सोनिया दुर्गेश अजय , उत्तम जांगड़े, संतोष जांगड़े,भूपराज सत्यम, साथ ही क्रिकेट अध्यक्ष प्रमन जांगड़े ,उपाध्यक्ष दुष्यंत महिलाने,संतोष कुर्रे,जयविक्रान्ता कुर्रे एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।





