सारंगढ

335 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।


सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती स्नेहिल साहू  (रा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी कोसीर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 31.05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोसीर मंडलपारा में आरोपीगण गिरधर लहरे एवं उसकी पत्नी लता लहरे अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हैं की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी 01.गिरधर लहरे पिता सुधराम लहरे उम्र 34 वर्ष साकिन कोसीर के कब्जे से कुल 160 लीटर महुआ शराब एवं 02.लता लहरे पति गिरधर लहरे उम्र 32 वर्ष साकिन कोसीर से कुल 175 लीटर महुआ शराब कुल 335 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री गैस चूल्हा,सिलेंडर,बर्तन कुल कीमती 33500 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/2025 धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 31.05 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक नंदनलाल राठिया मप्रआ.अंजना मिंज, प्रआ. मनिजर सिदार आर. धनसाय कुर्रे,प्रदीप रात्रे,गौतम भारती, प्रहलाद चंद्रा,लुकेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!