सारंगढ

आराधना फाउंडेशन ने कराया प्री नर्सिंग और पी. ए. टी. की फ्री स्कॉलरशिप परीक्षा।

सारंगढ़ – आज के दौर में चिकित्सा तथा कृषि के क्षेत्र में नर्सिंग एवं खेती का बहुत ही बड़ा महत्व एवं लाभ है। नर्सिंग करने के बाद लोग अच्छे जगहों पर नौकरी तथा रोजगार हासिल कर रहे हैं। परंतु बहुत सारे बच्चे ऐसे भी हैं जो पढ़ाई करना तो चाहते हैं परंतु उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाते तथा वे आर्थिक रुप जूझ रहे होते हैं। इन्हीं सभी को ध्यान में रखते हुए अराधना रुरल हेल्पेज फाउंडेशन ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्री नर्सिंग फ्री स्कॉलरशिप परीक्षा कराने का फैसला लिया और 28 मार्च 2025 को इस परीक्षा को निःशुल्क सुचारु रुप से संचालित कराया। यह परीक्षा सारंगढ़ के मार्गदर्शन इंस्टिट्यूट में संचालित कराया गया जहां प्री नर्सिंग तथा पी. ए. टी. की तैयारी कराई जाती है। इस परीक्षा में आराधना फाउंडेशन के तरफ से प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क प्री नर्सिंग तथा पी. ए. टी. की शिक्षा प्रदान की जाएगी। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करता है उसे स्कॉलरशिप के रूप में 50% फीस को देगी साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी 50% फीस देगी। ऐसे ही बहुत सारे विद्यार्थियों को आराधना फाउंडेशन स्कॉलरशिप के रूप में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करेगी। इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट के संचालक श्री इन्द्रजीत मनहर जी का विशेष रूप से सहयोग रहा है। साथ ही संस्थान के सभी शिक्षकों का भी सहयोग रहा है। इस परीक्षा को सफल बनाने में तोष कुमार भार्गे, अनुराधा स्वर्णकार, रवीना जांगड़े, आराधना साहू, मनीषा श्रीवास, दीपक पटेल और सुकांता दीदी साथ रहे। इसी के साथ आराधना फाउंडेशन तथा मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!