सारंगढ

किडनैपिंग करने की ठोंग बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाले हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

सारंगढ-कोसीर थाना क्षेत्र के उच्चभीटठी से गायब नाबालिग युवक लक्षेन्द्र खूंटे उर्फ़ लक्की की उसके करीबी दोस्त चवन खूंटे ने की थी हत्या। नाबालिग की लगभग छह-सात दिन पुरानी लाश गाँव से तीन किमी दूर सुनसान खार से बरामद। दोनों ने 10 मार्च की शाम शराब-पार्टी की। उसके बाद पुराने पैसे के उधार व अन्य चीज को लेकर हुआ था विवाद, जिसके दौरान झूमा-झटकी के बाद किसी धारदार नुकीली चीज से उस पर वार किया। उस दौरान मृत्यु हो जाने पर पकड़े जाने के डर से उसकी बॉडी को छुपाने के लिए सुनसान जगह पर फेंका। नाबालिग युवक ऑनलाइन गेमिंग की वजह से कर्जें में था और आरोपी से उधार लिया था।

अगले दिन पुलिस के पास रिपोर्ट होने के बाद खोज-बीन शुरू होने पर पुलिस को बरगलाने के लिए, अपहरण की कहानी बनाने हेतु  नाबालिग के मोबाइल से ही पैसा की मांग का मैसेज आरोपी ने खुद अपने मोबाइल और युवक के पिता को भेजा। ताकि पुलिस का ध्यान उस पर न जाये अन्य लोगों की खोज में लगे। साथ ही पुलिस के साथ अगले दो दिनों तक खोजने में सहयोग का नाटक किया। गायब होने के दिन आरोपी के साथ एक ग्रामीण ने कंही जाते देखा था। साथ ही प्राप्त एक सीसीटीवी में आरोपी के साथ नाबालिग के साथ का एक जगह का वीडियो भी प्राप्त हुआ हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन आरोपी की होने की बात कही जा रही है। जो अभी पुलिस पूछताछ में जुड़ गई है। वही रात 11 बजे डेड बॉडी को मर्च्युरी में रखा गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!