सारंगढ

रायगढ़ जिला के कोसीर थाना के ग्राम उच्चभिटट्टी से नाबालिग युवक लक्षेंद्र उर्फ लक्की खुंटे फर्जी अपहरण के मामले में पुलिस ने आज खुलासा किया।

सारंगढ़:-अभिषेक वर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़)पुलिस ने बताया की नाबालिग युवक ऑनलाइन गेमिंग  के वजह से कर्ज में था जिसके कारण  उसके दोस्त ने नाबालिक युवक की हत्या कर दी और  पुलिस से बचने के लिए युवक के  मोबाइल से उनके परिजनों को फिरौती की मांग करने लगा।

दरअसल कोसीर थाना में 10 मार्च से लापता  होने की एफ आई आर दर्ज की गई थी जिसमें परिजन ने शिकायत किया था कि उसके बेटे के मोबाइल से लगातार  उन्हें  बेटे को अपहरण कर लेने की बात कह कर पैसे की डिमांड कर रहा था ,5 दिन गुजर जाने के बाद भी युवक की कोई सुराग नहीं मिल रहा था पुलिस ने उसके करीबी दोस्त चवन खुटे से कड़ी पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मृतक एवंआरोपी ने 10 मार्च की शाम शराब पार्टी की उसके बाद करीबन 75हजार रुपये पुराने पैसे के उधार व अन्य चीज को लेकर विवाद हुआ था। जिसके दौरान झुमा झटकी के बाद आरोपी चवन खुंटे द्वारा धारदार वस्तु ब्लेड से मृतक पुलिस ने उसके करीबी दोस्त जवान के गर्दन में सामने तरफ वार किया उस दौरान मृत्यु हो जाने पर पकडे जाने की डर से उसके शव को छुपाने के लिए खेत में सुनसान जगह पर पैरा में छिपाया, नाबालिक युवक आनलाईन गेमिंग के वजह से कर्ज में था ।आरोपी से उधार लिया था, आरोपी ने पुलिस के पास रिपोर्ट होने के बाद खोजबीन शुरू होने पर पुलिस को बरगलाने के लिए अपहरण की कहानी बनाने हेतु नाबालिक के मोबाईल से ही पैसा की मांग का मैसेज आरोपी ने अपने मोबाईल और लापता युवक के पिता के मोबाईल में भेजा ताकि पुलिस का ध्यान उस पर न जाये अन्य लोगो की खोज में लगे, साथ ही पुलिस के साथ अगले दो दिनों तक खोजने में सहयोग का नाटक किया गायब होने के दिन ही आरोपी के साथ एक ग्रामिण ने कहीं जाते देखा था साथ ही प्राप्त सीसीटीव्ही में आरोपी के साथ उक्त नाबालिक के साथ होने का एक विडियों प्राप्त हुआ। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!