देशभक्ति के रंग में रंगा Career Point नेशनल स्कूल भटगांव।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / भटगांव। Career Point National School Bhatgaon में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री नरेश चौहान जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं मनमोहक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्र के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में नाग सर की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री नरेश चौहान जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी और अच्छे संस्कारों का होना आवश्यक है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना संकल्प दोहराया।





