सारंगढ

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) प्रत्याशी किस्मतलाल नंद धुंआधार जनसम्पर्क,जनता का मिल रहा पूरा समर्थन

जनाब खान की खबर

किस्मतलाल नंद को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा और कांग्रेस चिंतित

सरायपाली – विधानसभा चुनाव के मतदाता की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच विधानसभा सरायपाली से जनता कांग्रेस छ.ग. (जे) के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से सीधा संपर्क कर वोट मांगकर आशीर्वाद ले रहे है।इसी तरह आज खपरीडीह, किसडी, सलडीह, परसकोल, पाइकपारा, बलौदा, पलसापाली , खोखेपुर, टीभुपाली, अमेलडीह, डूमरपाली, नावापारा, कोटद्वारी, कालीदरहा, कोकड़ी, गेर्रा, टेमरी, बनोभांटा, कापूकुंडा, टिलाइमाल, अरतुडा, छिबर्रा, सुकड़ा, अमलीपतर, मलदामाल, कोदोपाली,पुजारीपाली, कस्तूराबहाल, पतेरापाली, सहजपानी, बमनिद्वार, समदरहा, सरगुनाभांटा, गुचापाली, पड़कीपाली जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा रहे हैl ग्रामीणों में उत्साह के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क कर पार्टी के प्रमुख उद्देश्यों से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है।श्री नंद ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र की अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सरायपाली विधानसभा में चौतरफा विकास किया गया जो भाजपा ने अपने पन्द्रह साल कार्यकाल में कभी नही किया और ओर सरायपाली उपेक्षा का दंश झेल रहा था और 2018 के विधानसभा चुनाव में लगभग 53000 से अधिक मतों से जीत दिया जिससे आहत होकर मैने अपने लोगो की भावनाओं का सम्मान रखते हुए चुनाव लड़ने की खबर मिलते ही विधायक जनसम्पर्क के दौरान लोगो मे हुजूम उमड़ पड़ रहा है। जनता अपने लोकप्रिय विधायक किस्मतलाल नंद दोबारा देखना चाहते है। किस्मतलाल नंद द्वारा किये गये कार्यो को लेकर चुनाव मैदान में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों को बताते हुए अनेक उपलब्धियां हासिल की गई है ग्रामीण एवं जनता अधिक खुश है, वही सरायपाली पूर्व विधायक श्री हरिदास भारद्वाज पूरी तरह से नंद के साथ- साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है।भारद्वाज ने लोगो को संबोधित कर कह रहे है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे आम जनों की जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए पार्टी को समर्थन देने और आशीर्वाद लेकर जिताने की अपील की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!