सराईपाली

कांग्रेस सरकार महिलाओं, युवाओं, आमजनों की हितैषी — मरकाम

जनाब खान की खबर


सरायपाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ.ग. के पूर्व अध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री मोहन मरकाम आज सरायपाली विधानसभा के ग्राम डुडुमचुआँ, कोसमपाली आदि ग्रामों में पहुँचे और कांग्रेस की योजनाओं को बताते हुए प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद को जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सर्व आदिवासी समाज व यादव समाज की बैठक लेते हुए भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं और चुनाव में जनता के लिए किये गए वादों को बताया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा महिलाओं, आमजनों, युवाओं की हितैषी रही है। एक ओर भाजपा के लोग महिलाओं को 12 हजार रूपये देने के नाम से झूठे वादे कर रहे हैं, जबकि सभी वादों को पूरा करने वाली कांगे्रस ने महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना लागू कर उन्हें करारा जवाब दिया है। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रति वर्ष 15 हजार रूपये दिये जाएंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और सुशासन के लिए कांग्रेस को ही समर्थन देने की अपील की। उक्त अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नंद, विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी, मंडल अध्यक्षगण रामनारायण आदित्य, पुष्पेन्द्र पटेल, बलराम भोई व जितेन्द्र सिदार, नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, सरायपाली मंडी अध्यक्ष सीता अमृत पटेल, महेन्द्र बाघ, हरदीप सिंह रैना, नरेन्द्र साहू, रूबी सिंह ठाकुर, दीपांजली बारिक, तिरिथ कुमारी पटेल, नेहरू पटेल, जयंत चौधरी, तेजराम पटेल, दूधनाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!