सारंगढ

कलेक्टर एवं एसपी ने स्ट्राँग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना कक्ष, मतदान सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था व वाहनों के पार्किंग के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी आज कृषि मंडी स्थित स्ट्राँग रूम के निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने ईवीएम को रखने के लिए तैयार किए जा रहे स्ट्राँग रूम का निरीक्षण करते हुए सामग्री वितरण के लिए आवश्यक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान पश्चात आने वाली सामग्रियों को रखने संबंधी चर्चा भी की। मौके पर उन्होंने मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण किए। उन्होंने मतदान दलों, रिटर्निंग आफिसर, ऑपरेटर एवं पुलिस फोर्स के रुकने के संबंध में चर्चा करते हुए अतिरिक्त कमरों के अलावा आवश्यकतानुसार उपलब्ध कमरों के उपयोग हेतु निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टॉयलेट, वाशरूम, बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने मतदान दलों के वाहन पार्किंग के संबंध में जानकारी लेते हुए उक्त जगह का निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!