बिलासपुर

भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्य वन संरक्षक से करने पर वनपाल नमित तिवारी ने पत्रकार को दी धमकी थाने में हुई शिकायत।

पत्रकार ने मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर को वनपाल नमित तिवारी के द्वारा कार्यों में किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत किया था।

शिकायत पत्र

मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच करने का आदेश दिया है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा वनपाल के ऊपर सख्त कार्यवाही को लेकर राज्यपाल एवम कलेक्टर बिलासपुर के नाम ज्ञापन देगी।

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनावी माहौल गरमा रहा है वहीं अचार संहिता लगने के बाद अधिकारियों,कर्मचारियों की दादागिरी भी बढ़ती जा रही है ताजा मामला बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत आने वाला खोंद्रा परिवृत्त के वनपाल के द्वारा कार्यों में किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत वरिष्ठ पत्रकार महफूज खान के द्वारा मुख्य वन संरक्षक को दिनाक 10 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिस शिकायत को मुख्य वन संरक्षक ने गंभीरता से लेते हुए डीएफओ के माध्यम से जांच कराने का आश्वासन दिया था जिसकी जानकारी वनपाल नमित तिवारी को लगी उनके द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को शाम पत्रकार को फोन लगाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा जिस पर पत्रकार ने मना कर दिया उसके बाद वनपाल नमित तिवारी ने पत्रकार को मोबाइल में ही गाली गलौज शुरू कर दिया जिससे भयभीत होकर पत्रकार ने तारबहार थाना में शिकायत दर्ज करा दिया।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति लेगी संज्ञान:-
पत्रकारों पर अधिकारियों एवम कर्मचारियों के द्वारा दुर्वव्हार का यह पहला मामला नहीं है छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों से हमेशा शिकायत आती रही है बिलासपुर की घटना को पत्रकार सुरक्षा समिति गंभीरता से लेगी और उस कर्मचारी की शिकायत राज्यपाल से लेकर बिलासपुर कलेक्टर एवम चुनाव आयोग तक करेगी ऐसी कर्मचारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए जिससे पत्रकार स्वतंत्र रूप से अपनी पत्रकारिता कर सके कार्यवाही न होने दशा में पत्रकारों को सड़क में उतर कर आंदोलन करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं रहेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...